श्री हिन्दू तख्त के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी धनंजय गिरी जी और साध्वी गीता भार्गव ने पंजाब की गृह सचिव मैडम नीलिमा से की शिष्टाचार मुलाकात, सिरोपा भेंट कर किया सम्मानित
Views: 13
श्री हिन्दू तख्त के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी धनंजय गिरी जी और साध्वी गीता भार्गव ने पंजाब की गृह सचिव मैडम नीलिमा से की शिष्टाचार मुलाकात, सिरोपा भेंट कर किया सम्मानित


जीत समाचार
ब्यूरो रिपोर्ट, चंडीगढ़: श्री हिन्दू तख्त के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सनातन न्याय पीठ के पीठाधीश्वर, क्रांतिकारी तपस्वी श्री श्री 1008 स्वामी धनंजय गिरी जी महाराज और हिंदू समाज पार्टी की पंजाब प्रदेश प्रभारी साध्वी गीता भार्गव ने आज पंजाब की गृह सचिव (Home Secretary) मैडम नीलिमा (IAS) से चंडीगढ़ में एक विशेष शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात पूरी तरह सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
सिरोपा पहनाकर किया विशेष सम्मान
इस मुलाकात के दौरान स्वामी धनंजय गिरी जी महाराज और साध्वी गीता भार्गव ने पंजाब सरकार में गृह सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद का कार्यभार संभालने पर मैडम नीलिमा का स्वागत किया। धार्मिक एवं सामाजिक परंपराओं के अनुसार, उन्होंने मैडम गृह सचिव को पवित्र ‘सिरोपा’ और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके सफल प्रशासनिक कार्यकाल के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
पंजाब में शांति और सामाजिक समरसता पर चर्चा
संक्षिप्त मुलाकात के दौरान स्वामी धनंजय गिरी जी महाराज ने राज्य में अमन-शांति और सनातन समाज के हितों को लेकर चर्चा की। वहीं, हिंदू समाज पार्टी की पंजाब प्रभारी साध्वी गीता भार्गव ने पंजाब की कानून-व्यवस्था और सामाजिक भाईचारे को बनाए रखने में प्रशासनिक स्तर पर उठाए जा रहे कदमों की सराहना की।
गृह सचिव मैडम नीलिमा ने संत समाज से मिले इस सम्मान और आशीर्वाद के लिए स्वामी धनंजय गिरी जी महाराज और साध्वी गीता भार्गव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार और प्रशासन पंजाब के हर नागरिक की सुरक्षा, धार्मिक सद्भाव और आपसी भाईचारे को अक्षुण्ण रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
