मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘मां-बेटी सम्मान योजना’ की शुरुआत की

735446862_1909275553090282_6484091862316779406_n

धूरी से की योजना की लॉन्चिंग, बोले— माताओं और बेटियों के सम्मान के लिए शुरू की गई यह योजना कभी बंद नहीं होगी

धूरी (संगरूर), 2 जुलाई। अरुण कुमार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जिला धूरी में ‘मां-बेटी सम्मान योजना’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा माताओं और बेटियों के सम्मान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से शुरू की गई यह योजना स्थायी है और इसे कभी बंद नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ‘मां-बेटी सम्मान योजना’ इसी सोच का हिस्सा है, ताकि महिलाओं को सम्मान और सहयोग प्रदान किया जा सके।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू कर रही है और भविष्य में भी जनता के हित में ऐसे फैसले जारी रहेंगे।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed