जीत समाचार एक्सक्लूसिव डाडुणी श्मशान घाट हादसा: पेड़ गिरने से ध्वस्त हुआ शेड, ग्रामीणों ने सड़क और निर्माण कार्य के लिए प्रशासन को सचेत किया

0
Screenshot_2026-06-29-09-01-35-91_c1ebbaff44ba152fb7f7c2e1f7129fd1

Views: 94

जीत समाचार एक्सक्लूसिव
डाडुणी श्मशान घाट हादसा: पेड़ गिरने से ध्वस्त हुआ शेड, ग्रामीणों ने सड़क और निर्माण कार्य के लिए प्रशासन को सचेत किया

जीत समाचार कांगड़ा/द्रुमका( अभिषेक)| 28 जून 2026

द्रुमका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डाडुणी श्मशान घाट में रविवार सुबह करीब 11:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। श्मशान घाट परिसर में पेड़ काटने के दौरान अचानक शेड (छत) ध्वस्त हो गया। गनीमत रही कि इस दौरान वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान होने से बच गया।
विकास कार्यों की बदहाली पर भड़के ग्रामीण
इस घटना के बाद डाडुणी क्षेत्र की ग्राम पंचायत मझेंड़ा और परशेड के ग्रामीणों में भारी रोष है। स्थानीय निवासियों ने श्मशान घाट की जर्जर स्थिति को लेकर सरकार और विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद श्मशान घाट के बुनियादी ढांचे के सुधार की ओर ध्यान नहीं दिया गया है।

रास्ते की बदहाली से अंतिम संस्कार में भी परेशानी
मझेड़ा पंचायत के संस्कार में शामिल लोगों ने बताया कि श्मशान घाट तक जाने वाले रास्ते की हालत अत्यंत दयनीय है। सड़क कच्ची और खस्ताहाल होने के कारण अंतिम संस्कार के समय भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। जो कभी सरकार के प्रयासों व ग्रामीण के सहयोग से बना था
ग्रामीणों के अनुसार, वर्तमान में इस सड़क रास्ते की खराब स्थिति के चलते लगभग 30 प्रतिशत लोग समय पर श्मशान घाट नहीं पहुंच पाते हैं।

प्रशासन से सख्त मांग:
हिमाचल प्रदेश सरकार विधान सभा ग्राम पंचायत मझेड़ा के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने मौजूदा सरकार से संबंधित विभाग और जिला प्रशासन से निम्नलिखित मांगें की हैं:

तत्काल मरम्मत: डाडुणी श्मशान घाट के ध्वस्त हुए शेड का तुरंत पुनर्निर्माण कराया जाए।

सड़क का सुदृढ़ीकरण: श्मशान घाट तक जाने वाले संपर्क मार्ग को पक्का और सुगम बनाया जाए।

सुरक्षा मानक: श्मशान घाट परिसर में मौजूद अन्य खतरनाक पेड़ों को चिह्नित कर उन्हें सुरक्षित तरीके से हटवाया जाए ताकि भविष्य में किसी अनहोनी को रोका जा सके।

ग्रामीणों ने सरकार को सचेत किया जल्द से जल्द इस कार्य में अम्ल किया जाएं ताकि यहां के लोंगो को आने-जाने की परेशानियों से राहत मिले l
जनता का यदि विकास होगा तभी भविष्य में सरकार को आने वाले चुनावों में समर्थन मिलेगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed