पवन दीवान ने लुधियाना नगर निगम को घेरा, कहा- सिटी बस सर्विस का ठप्प होना लोगों के साथ बड़ा धोखा
Views: 12
सिटी बस नहीं, जनता का भरोसा टूटा: पवन दीवान ने निगम को ठहराया जिम्मेदार, कार्रवाई की मांग
लुधियाना, 28 जून 2026 | यादविंदर सिंह
दिनेश कुमार शर्माजिला कांग्रेस कमेटी शहरी लुधियाना के पूर्व प्रधान और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डिवेलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने लुधियाना की सिटी बस सर्विस के ठप्प होने को लेकर नगर निगम पर तीखा हमला बोला है।उन्होंने कहा कि जिस सिटी बस प्रोजेक्ट को शहर की आधुनिक सार्वजनिक परिवहन का प्रतीक बताया गया था, उसका आज बंद हो जाना नगर निगम के खराब प्रबंधन, दूरदर्शिता की कमी और प्रशासनिक नाकामी का साफ सबूत है।
‘सिर्फ दिखावे का प्रोजेक्ट बना कर रख दिया’
दीवानपवन दीवान ने आरोप लगाया कि नगर निगम ने सिटी बस सेवा को एक स्थायी जन सेवा के रूप में विकसित करने के बजाय सिर्फ एक दिखावे के प्रोजेक्ट तक ही सीमित रखा। उन्होंने कहा कि निगम की लापरवाही के कारण बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगों और आम यात्रियों के लिए शुरू की गई लो-फ्लोर बसों की सुविधा पूरी तरह खत्म हो गई है।उन्होंने कहा, “सिटी बस सेवा का बंद होना कोई हादसा नहीं, बल्कि नगर निगम की नाकाबिलियत, जवाबदेही की कमी और शहरवासियों के साथ किए गए विश्वासघात का नतीजा है।
JNNURM की योजना पूरी तरह फेल
दीवान ने याद दिलाया कि जनवरी 2015 में जवाहरलाल नेहरू नेशनल अर्बन रिन्यूअल मिशन JNNURM के तहत शुरू किए गए इस प्रोजेक्ट का मकसद लुधियाना की सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाना था। लेकिन आज यह योजना पूरी तरह असफल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हम्बड़ा रोड स्थित बस डिपो में कूड़े-कचरे के बीच खड़ी जर्जर बसें नगर निगम की नाकामी की गवाही दे रही हैं। निजी ऑपरेटर से चल रहे विवादों का सबसे बड़ा नुकसान रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों को उठाना पड़ रहा है।
जनवरी 2024 से कोई विकल्प नहीं
दीवान ने कहा कि जनवरी 2024 में नौ साल का ठेका खत्म होने के बाद भी नगर निगम ने कोई वैकल्पिक योजना तैयार नहीं की। जबकि शहर पहले से ही प्रदूषण और बढ़ते ट्रैफिक जाम से जूझ रहा है। “यह सिर्फ परिवहन का संकट नहीं, बल्कि लोगों के भरोसे के साथ किया गया धोखा है”।
राजा वड़िंग से संसद में मुद्दा उठाने की मांग
पवन दीवान ने लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से अपील की कि वे संसद के आगामी मानसून सत्र के दौरान इस गंभीर मुद्दे को लोकसभा में जोरदार तरीके से उठाएं। उन्होंने मांग की कि सिटी बस सर्विस को जल्द से जल्द फिर से शुरू करवाने के लिए दबाव बनाया जाए और इसके ठप्प होने के लिए जिम्मेदार नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि शहरवासियों को दोबारा भरोसेमंद सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिल सके।
Jeet Samachar Daily Hindi Newspaper Ludhiana – RNI PUNHIN/2013/60106. Read today’s e-paper online at zeetsamachar.com”
