मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिले 2026 बैच के 27 प्रशिक्षु एचएएस अधिकारी
Views: 6
जनहित, सत्यनिष्ठा और सेवा भावना को कार्य का आधार बनाने का दिया संदेश, प्रशासनिक जीवन के लिए दी शुभकामनाएं
शिमला, 2 जुलाई (जीत समाचार)
वर्ष 2026 बैच के हिमाचल प्रशासनिक सेवा (एचएएस) एवं संबद्ध सेवाओं के 27 प्रशिक्षु अधिकारियों ने गुरुवार को सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके उज्ज्वल प्रशासनिक भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी प्रशिक्षु अधिकारी सत्यनिष्ठा, संवेदनशीलता और सेवा भावना को अपने कार्य का मूल आधार बनाते हुए प्रत्येक निर्णय में जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं तथा उनकी कार्यशैली से शासन व्यवस्था की विश्वसनीयता और प्रभावशीलता तय होती है।
उन्होंने अधिकारियों से ईमानदारी, पारदर्शिता और जनसेवा के प्रति समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया तथा कहा कि वे आत्मनिर्भर हिमाचल के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। अंत में मुख्यमंत्री ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को उनके प्रशासनिक जीवन की नई यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
