मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धर्मपुरा में की लोक मिलनी, विकास कार्यों के लिए दी 51 लाख की ग्रांट

0

Views: 48

जीत समाचार | मानसा डेस्क
मानसा, 24 जून 2026

भगवंत सिंह मान ने बुधवार को मानसा जिले के बुढलाडा हलके के गांव धर्मपुरा में लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों को लेकर अहम घोषणाएं कीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांव धर्मपुरा के विकास कार्यों के लिए 51 लाख रुपये की ग्रांट का चेक गांव के सरपंच को सौंपा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

लोक मिलनी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, स्थानीय प्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य गांव-गांव तक विकास पहुंचाना और लोगों को पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन उपलब्ध कराना है। इस मौके पर क्षेत्र के विकास कार्यों और आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *